BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अग्रसेन जनकल्याण समिति भिलाई करेगी अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन: 26 सितंबर को मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिमा का अनावरण

भिलाई। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर 26 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सेक्टर 6 अग्रसेन भवन में महाराज अग्रसेन जी के भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, साथ ही भवन में सामाजिक कार्यक्रमों लिए बनाये गये नवनिर्मित शेड का भी उद्घाटन किया जायेगा। इस अवसर पर अग्रवाल समाज द्वारा सामाजिक बंधुओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही हाउजी का भी आयोजन किया गया है, जिसमें 2 लाख रूपए तक के लिए
इनाम वितरित किये जायेंगे।

अग्रसेन जनकल्याण समिति, भिलाई के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया महाराज अग्रसेन जी की जयंती पर इस वर्ष भी समाज द्वारा भव्य आयोजन जायेंगे। विगत 2 वर्षों में कोरोना संक्रमण की वजह से यह आयोजन भव्य रूप नहीं मनाया जा सका था लेकिन इस वर्ष यह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया
जायेगा। इस अवसर पर 26 सितंबर को संध्या 6 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा महाराज अग्रसेन जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएग ही नवनिर्मित शेड का भी उद्घाटन किया जाएगा।

इसके पूर्व सामाजिक बंधु 25 सितंबर को टाउनशिप सेंट्रल एवेन्यू में भव्य कार रैली का आयोजन किय जाएगा। जो प्रातः 10 बजे सेक्टर-6 में सेंट्रल एवेन्यू से होते हुए अग्रसेन भवन
सेक्टर 6 पहुंचेगी। इसी क्रम में संध्या 7 बजे से सामाजिक बंध
लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक बंधुओं के लिए हाऊजी का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें 2 लाख रुपए तक के इनाम रखे गए है।

पत्रकारवार्ता में बंशीअग्रवाल अध्यक्ष, जयकिशन अग्रवाल उपाध्यक्ष, कैलाशअग्रवाल उपाध्यक्ष, अनिलअग्रवाल महासचिव, गिरीश बंसल कोषाध्यक्ष, दिलीप अग्रवाल सांस्कृतिक चैयरमैन, मनीत जैन सांस्कृतिक सचिव, दिनेश लोहिया सदस्य, आशीष गुप्ता भवन प्रबंधक चैयरमैन,
विष्णुदत्त सिंघल सचिव, अनूप बंसल सदस्य, कार्यकारिणी सदस्य धनश्यामदास अग्रवाल, गोवर्धन अग्रवाल, शरद अग्रवाल, दिनेश सिंघल, भवननिर्माण चैयरमैन, विकास अग्रवाल सचिव, आशीष अग्रवाल, राहुल बंसल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के सदस्य उपस्थित थे।

Related Posts