भिलाई। नए शिक्षा सत्र 2020 के लिए कुरूद रोड, कोहका, भिलाई स्तिथ अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल में प्रवेश प्रारंभ हो गया है। अग्रेसन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूस्ट के चैयरमैन दाऊ राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि माध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों के लिए बहुत ही कम शुल्क में बेहतर शिक्षा दी जा रही है। नर्सरी से केजी टू तक के बच्चों से सालाना फीस 7500 रुपये, क्लास वन से क्लास फाइव तक सालाना फीस 11500 रुपये तथा क्लास सिक्स से क्लास ऐट तक मात्र 13500 रुपये फीस रखा गया है। सिबलिंग डिस्काउंट 25% रखा गया जबकि वन टाइम पेमेंट पर 20% का डिसकाउंट दिया जाएगा। सीबीएसई पैटर्न पर पूरी पढ़ाई कराई जाती है।
चैयरमैन ने बताया कि डोर टू डोर बस सुविधा, बच्चों के शारीरिक विकास के साथ, कला, ड्राइंग, खेलकूद, गायन, नृत्य, योग, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लासेस आदि की सुविधाएं दी जा रही है। इतने कम फीस पर इस क्षेत्र में कोई और स्कूल इतनी सुविधाएं नही दे रही है। बहुत लोगो को इसकी जानकारी भी नही है इसलिए सर्वे टीम भी काम कर रही है जो घर घर जा कर स्कूल के सभी सुविधाओं की जानकारी दे रही है। एडमिशन और अन्य जानकारियों के लिए 8959593931, 8959593935 पर सम्पर्क किया जा सकता है।









