BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

अगस्त में है छुट्टियों की भरमार: आधे महिने बंद रहने वाले हैं बैंक, अभी निपटा लें सारें जरूरी काम

अगस्त के महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. ऐसे में अगर आपको बैंक संबंधित कोई जरूरी काम निपटाना है तो बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेक कर लें…

नईदिल्ली (ए)। बैंक आम लोगों के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. खाते से पैसा निकालने से लेकर पैसे जमा करने, पुराने नोट बदलने आदि सभी कामों के लिए बैंक चक्कर लगाना पड़ता है. अगर अगस्त के महीने में आपको भी बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य निपटाना है तो इस महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें. भारतीय रिजर्व बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए सालाना छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है. ऐसे में आप आसानी इस लिस्ट को चेक करके अपने बैंक से संबंधित जुड़े कार्यों की लिस्ट बना सकते हैं. रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए लिस्ट के मुताबिक अगस्त 2023 में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे।

गौरतलब है कि अगस्त के महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. इस माह में त्योहार, जयंती और शनिवार और रविवार के कारण कई दिन बैंक बंद रहेंगे. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.इसके अलावा ओणम, रक्षा बंधन के कारण भी देश के कई हिस्सों में बैंकों में अवकाश रहेगा. अगर आपको भी अगले महीने कुछ जरूरी काम को पूरा करना है तो छुट्टियों की लिस्ट के हिसाब से अपनी प्लानिंग करें और इस काम को इस महीने में ही पूरा कर लें।

अगस्त में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद-

  • 6 अगस्त 2023- इस दिन रविवार के कारण पूरे देश में अवकाश रहेगा
  • 8 अगस्त 2023- गंगटोक में तेन्दोंग ल्हो रम फात के कारण अवकाश रहेगा
  • 12 अगस्त 2023- दूसरे शनिवार के दिन पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद
  • 13 अगस्त 2023- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
  • 15 अगस्त 2023- स्वतंत्रता दिवस के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
  • 16 अगस्त 2023- पारसी नववर्ष के कारण मुंबई, नागपुर और बेलापुर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 18 अगस्त 2023- श्रीमंत शंकरदेव तिथि के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे.
  • 20 अगस्त 2023- रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
  • 26 अगस्त 2023- चौथे शनिवार के दिन पूरे देश में बैंकों में हॉलिडे रहेगा
  • 27 अगस्त 2023- रविवार के दिन पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा
  • 28 अगस्त 2023- पहले ओणम के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे
  • 29 अगस्त 2023- तिरुओणम के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक में अवकाश रहेगा
  • 30 अगस्त- रक्षा बंधन के कारण जयपुर और शिमला में बैंक बंद रहेंगे
  • 31 अगस्त 2023- रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पंग-लहबसोल के कारण देहरादून, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम  में बैंकों में अवकाश रहेगा

बैंक बंद होने पर कैसे निपटाए काम?

आजकल के वक्त में नई तकनीक के कारण बैंक बंद होने पर भी ग्राहक बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके लिए वह नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या यूपीआई जैसी नई तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं कैश विड्रॉल करने के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related Posts