BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

अगर टाई हो गया सेमीफाइनल मैच तो कैसे निकलेगा रिजल्ट? भारत-न्यूजीलैंड मैच का समझें गणित

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच मुंबई में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी…

मुंबई (ए)। विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत ने इस विश्व कप में अभी तक 9 मैच खेले हैं और सभी जीते हैं. अब टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए मैदान पर उतरेगी. अगर इस विश्व कप नजर डालें तो अभी तक एक भी मैच टाई नहीं हुआ है. लेकिन अगर सेमीफाइनल का मैच टाई हुआ तो नजीता कैसे निकलेगा, यह सवाल आपके मन में आ सकता है।

अगर इस बार मुकाबला टाई हुआ तो बाउंड्री काउंट जैसा विवादित नियम नहीं लागू किया जाएगा. इस नियम के मुताबिक मैच टाई होने पर सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाता था. लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. अगर सेमीफाइनल मैच टाई होता है तो सुपर ओवर करवाया जाएगा. अगर फिर से मैच टाई हो जाता है तो दोबारा सुपर ओवर करवाया जाएगा. बाउंड्री काउंट नियम काफी विवादों में रहा था. इसी वजह से उसे रद्द कर दिया गया है।

टीम इंडिया पर नजर डालें तो वह काफी मजबूत है. उसके पास मजबूत बैटिंग लाइनअप के साथ-साथ खतरनाक बॉलिंग अटैक भी है. भारत के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और केएल राहुल समेत लगभग सभी बल्लेबाजों ने अच्छा परफॉर्म किया है. वहीं बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने कमाल दिखाया है. लिहाजा न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल में जीत हासिल करना काफी मुश्किल हो सकता है।

न्यूजीलैंड ने इस विश्व कप में 9 मैच खेले हैं और 5 में जीत दर्ज की है. उसे 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. न्यूजीलैंड को भारत ने ग्रुप मैच में 4 विकेट से हराया था. उसे ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था।

Related Posts