भिलाई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम ने बुधवार 5 अक्टूबर को नियुक्ति आदेश जारी करते हुए छत्तीसगढ़ के 13 जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। जिसमे मानवेंद्र सिंह उर्फ मंगल को दुर्ग जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जारी आदेश में कहा गया है की अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुवर हरिवंश सिंह, पूर्व सांसद की सहमति से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का जिला अध्यक्ष नियुक्ति किया जाता है। आशा है कि संगठन के मंशा के अनुरूप आप तन, मन, धन से संगठन की सेवा करेंगे। जिनके नाम निम्नानुसार है :-
जयप्रकाश सिंह चौहान (गीदम), बिजेन्द्र सिंह भदौरिया (निमेड़), श्रवण सिंह चौहान (जदलपुर ), जितेन्द्र ठाकुर (कांकेर), गिरीश सिंह (रायपुर), राजमन सिंह ठाकुर (मुंगेली), अविनाश राघव (बेमेतरा), मानवेंद्र सिंह (दुर्ग), लाल धिरेन्द्र सिंह (डोंगरगढ़ ), तरूण सिंह (खैरागढ़), देवेश सिंह (जांजगीर-चापा), संजीव सिंह (बलौदा बाजार ), विनोद ठाकुर (बिलासपुर) नियुक्त किया गया। शेष जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द की जायेगी।
देखे आदेश…
















