नईदिल्ली (ए)। बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अभिनेता अक्षय कुमार अपने सोशल वर्क के लिए भी चर्चा में रहते हैं। कोरोना के दौर में अक्षय सोशल मीडिया के जरिए लोगों का जागरुक करते दिखाई दिए थे। वहीं, अब अक्षय अपने एक ऐसे ही नेक काम की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं।
वो कश्मीर के एक स्कूल के निर्माण के लिए 1 करोड़ की आर्थिक मदद देने जा रहे हैं। अक्षय 17 जून को जम्मू-कश्मीर गए थे, जहां पर उन्होंने पूरी दिन बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के साथ स्पेंड किया था। अक्षय के वापस आने के बाद ही ये जानकारी सामने आई है।
बीएसएफ ने किया ट्वीट
अक्षय कुमार ने अपनी जम्मू-कश्मीर विजिट के दौरान अक्षय ने एक स्कूल देखा था, जिसकी हालत कुछ ठीक नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स मानें तो उन्होंने इस स्कूल के दोबारा निर्माण के लिए 1 करोड़ आर्थिक सहायता देने की इच्छा जाहिर की थी।
DG BSF Sh Rakesh Asthana along with Sh @akshaykumar Padma Shri laid foundation stone of Hari Om Bhatia Education Block at Govt Middle School Niru, Kashmir in presence of Smt Anu Asthana, President BWWA & Sh Surendra Panwar, SDG Western Command BSF through weblink today#JaiHind pic.twitter.com/7lO9VvQ7up
— BSF (@BSF_India) July 27, 2021
BSF के ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। जिसमें लिखा है- ‘BSF के डीजी राकेश अस्थाना ने अक्षय कुमार के साथ कश्मीर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल नीरू के हरि ओर भाटिया एजुकेशनल ब्लॉक की नीव रखी’। अक्षय कुमार ने इस सेरेमनी को वर्चुअली अटेंड भी किया।
अक्षय कुमार ने बयां किया जवानों से मिलने का अनुभव
इससे पहले अक्षय कुमार ने जम्मू-कश्मीर विजिट को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा था- ‘सीमा की रक्षा कर रहे बीएसएफ के बहादुर जवानों के साथ एक यादगार दिन बिताया। यहां पर आना हमेशा एक दिल को छू लेने वाला अनुभव होता है… असली हीरोज से मिलकर मेरा दिल उनके लिए इज्जत से भर गया’।















