अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘सूर्यवंशी’ ने बनाया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, किसी भी हिंदी फिल्म के लिए पहली बार बुक हुई ऑनलाइन इतने लाख की टिकिट
मुंबई (ए)। दिवाली के खास मौके पर थिएटर्स में रोहित शेट्टी निर्देशित सूर्यवंशी रिलीज हुई। 3519 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 26.29 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस बीच सूर्यवंशी के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
सूर्यवंशी ने बनाया रिकॉर्ड
दरअसल बुक माय शो के एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक 5 नवंबर को फिल्म सूर्यवंशी के एक सेकेंड में अधिकतम 17 टिकट्स तक बिके हैं। वहीं पोस्ट में आगे ये भी बताया गया है कि 24 घंटे के अदंर ही फिल्म के 7 लाख से अधिक टिकट्स बिके हैं, जो किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए बुक माय शो का सबसे अधिकतम है।
#Sooryavanshi hits a peak of 17 tickets sold per second on Nov 5th!
More than 700,000 tickets sold in less than 24 hours making it the highest ever peak for a Hindi movie on #BookMyShow 🤩👯♂️
— BookMyShow (@bookmyshow) November 6, 2021
रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स
दरअसल सूर्यवंशी के साथ ही रोहित शेट्टी ने अपने कॉप यूनिवर्स को आगे बढ़ाया है। अजय देवगन को सिंघम बनाकर रोहित ने इस कॉप यूनिवर्स की शुरुआत की थी। इसके बाद सिंबा बनकर रणवीर सिंह ने एंट्री मारी और फिर सूर्यवंशी बनकर अक्षय कुमार भी इस कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन गए। वहीं ‘सूर्यवंशी’ में ‘सिंघम’ अजय देवगन और ‘सिंबा’ रणवीर सिंह ने भी क्लाइमैक्स में अपना दम दिखाया।
क्या हो सकता है सिंघम 3 का स्टोरी प्लॉट
सूर्यवंशी के एक सीन में ‘सिंघम’ बने अजय देवगन फिल्म के मेन विलेन ओमार हफीज (जैकी श्रॉफ) से वायरलेस पर बात करते हुए कहते हैं, ‘मैं अच्छी तरह जानता हूं तू कहां हैं… अब तक तू अपने लोगों को चूहों की तरह यहां छुपकर भेज रहा था। लेकिन अब बाजीराव सिंघम आएगा वहां, तुझको लेने शेर की तरह।’ इस सीन के बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सिंघम 3 में अजय देवगन, सूर्यवंशी के इस हिस्से को आगे बढ़ाएंगे।















