BREAKING

Uncategorised

अंर्तराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह व सरगना चढा कोरबा पुलिस के हत्थे: 10,13,800 रूपये मूल्य की 01 क्विंटल गांजा जप्त

कोरबा। जिले में सभी किस्म के अवैध कारोवार पर प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा सभी थाना,चौकी, पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया गया है इसी क्रम में आज दिनांक 17.07.2021 को रामपुर पुलिस को जरिये मुखवीर के सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कोपीयो वाहन कमाक CG 04 JF 5610 में गांजा का परिवहन जांजगीर जिला से रिस्दी चौक होते हुए पेण्ड्रा की ओर किया जायेगा।

उक्त मुखबीर सूचना से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सर एवं वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू द्वारा तत्काल घेराबंदी कर त्वरीत कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

थाना प्रभारी कोतवली विवेक शर्मा के मार्गदर्शन मे चौकी प्रभारी रामपुर उप निरी. मयंक मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर रिस्दी चौक के पास घेराबंदी करने पर स्कोपीयो वाहन क्रमाक CG 04 JF 5610 पहुंची जिसकी सघनता से जांच करने पर वाहन में कुल 101.38 किग्रा मादक पदार्थ गांजा कीमती 10,13,800 रूपये, स्कोपीयो कमाक CG 04 JF 5610 कीमती 700000 व एक नग सैमसंग कम्पनी का मोबाईल को आरोपी कन्हैया लाल यादव पिता संतराम यादव उम्र 43 वर्ष साकिन दिहारीन दाई मंदिर के पास ग्राम गोढी चौकी रामपुर थाना कोतवाली कोरबा के कब्जे से बरामद किया गया।

आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 659/2021 धारा 20(B) NDPS Act के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। उक्त आरोपी से प्रारम्भिक पुछताछ करने पर लगभग दो वर्ष पूर्व रायगढ जिला के सरिया थाना से एनडीपीएस के प्रकरण मे जेल जाना स्वीकार किया है। उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी रामपुर, सउनि दुर्गेश राठौर, प्रआर 144 रंजन देवांगन, आर. गुनाराम सिन्हा, आर. सुशील यादव, आर. प्रशांत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भविष्य में भी कोरबा जिला में अवैध गति विधियो पर प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Posts