BREAKING

Uncategorised

अंतागढ़ के व्यवसायी के सहयोग से गुण्डरदेही पुलिस ने 24 दिव्यांगजन और आर्थिक रूप से गरीब परिवार को भाप मशीन वितरित किया

गुण्डरदेही। थाना गुण्डरदेही क्षेत्र के ग्राम कचन्दूर, सिकोसा, ग्राम हल्दी के 24 दिव्यांगजन व आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को गुण्डरदेही पुलिस और अंतागढ़ के व्यवसायी मनीष ठक्कर द्वारा प्रदत्त भाप मशीन दिया गया एवम कोरोना संक्रमण को रोकने में भाप लेने की उपयोगिता के बारे में बताया गया।
गुण्डरदेही थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर ने बताया कि वैज्ञानिकों ने शुरु से ही स्ट्रीम को फायदेमंद बताया है, वहीं ताजे अध्ययन में यह बात साबित भी हो चुकी है कि रोजाना दो से तीन बार पांच मिनट तक भाप लेने से कोरोना का फेफड़ों पर असर नहीं होगा।
रोजाना भाप लेकर फेफड़ों को इतना मजबूत बनाया जा सकता है कि कोरोना वायरस का उन पर कोई असर नहीं होगा। फेफड़े सफलतापूर्वक कोरोना वायरस का सामना कर सकते हैं।
विशेषज्ञों ने भाप को फेफड़ों का सैनिटाइजर करार दिया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि भाप लेने से वायरस को मात दिया जा सकता है।
ज्ञात हो कि गत दिनों भी गुण्डरदेही थाना प्रभारी के सहयोग से थानाक्षेत्र के 13 दिव्यांग व आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को भाप मशीन वितरित किया जा चुका है।
अपील: थाना प्रभारी ने अपील किया है कि बहुत ही आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले, मास्क पहने, सोशल डिस्टनसिंग का पालन करे, बार बार हाथों को सेनेटाइजर से धोते रहे। शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का पालन कर कोरोना को हराने में अपनी अहम भूमिका निभाए।

Related Posts