नईदिल्ली। आईडब्लूएफएस प्रस्तुत अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता “मिस एंड मिसेज़ फेस ऑफ़ इंडिया” का फाइनल 08 अक्टूबर 2022 को दुबई में संपन्न होगा। कार्यकारी निदेशक पूजा धनख़र ने बताया की सेमी फाइनल की सफलता के बाद अब मिस एंड मिसेज़ फेस ऑफ़ इंडिया” का फाइनल 08 अक्टूबर 2022 को दुबई में होगा। यह फाइनल पहले अगस्त में होने वाला था लेकिन किसी कारण से इसको आगे बढ़ाकर 8 अक्टूबर किया गया हैं।
जिसकी लगभग पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। इस फाइनल में बॉलीवुड की कई जानी-मानी अभिनेत्रियो, अभिनेताओ, बॉलीवुड सिंगर, फ़ोल्क सिंगर, पद्मश्री से नवाज़ी श्रीगुलाबों जी सपेरा के साथ साथ भारत वर्ष के प्रसिद्ध उद्योगपति, बिजनेसमैन शिरकत करेंगे, इस प्रतियोगिता में जो भी प्रतिभागी फ़ाईनिलिस्ट हुए हैं, उनको एक बार फिर से ग्रूम किया जाएग।
जिसमें कई अंतराष्ट्रीय/राष्ट्रीय सेलिब्रेटी ग्रूमर सभी प्रतिभागियों को ग्रूम करेंगे ओर साथ में निर्देशन और प्रशिक्षण देंगे। फाइनल के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री स्टार्ट हो गयी हैं, जिसमें सिलेब्रिटी जुरी उन्हें सलेक्ट करके फ़ाइनल के लिए भेजेंगी। संस्थापक अध्यक्ष विजय कुमार जैन आईडब्लूएफएस मिस एंड मिसज़ फ़ेस ऑफ इंडिया ट्रेडमार्क ओनर सीमा जैन ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।














