BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेवक जन फाउंडेशन ने मनोज्ञा सम्मान से किया नारी शक्ति को नमन

भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेवक जन फाउंडेशन, के तत्वाधान मे समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के माध्यम से अपनी पहचान बनाने वाली महिलाएं जो घर के साथ साथ अपने कार्य क्षेत्र में भी विशेष योगदान रहता है। सेवक जन फाउंडेशन, संयोजक – विकास जयसवाल द्वारा आठ विशेष महिलाओं को मनोज्ञा सम्मान किया गया।

जिनमे चारुलता पांडेय-संरक्षिका, शाही दशहरा महिला उत्सव समिति, डॉ मंजू तिवारी आशिर्वाद ब्लड बैंक ऑफिसर, सत्यादेवी जायसवाल, पार्षद वार्ड 30, प्रियंका साहू ,पार्षद वार्ड 31, श्रद्धा साहू नई पहल, उमा लिंगरी सरपंच, ग्राम पुरई, डा. प्रभा पटेरिया, पायल जैन, समाज सेविका ने अपना बहुमूल्य समय देकर आयोजन को सफल बनाया।

आज श्री साईं नाथ जन सेवा समिति श्री माधव राव के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमे 22 लोगो ने रक्तदान किया महिलाओं के द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया जो आज के आयोजन में भाग लिए थे अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता राकेश पाण्डेय उपस्थित रहे।

चारुलता पाण्डेय- संरक्षिका, शाही दशहरा महिला उत्सव समिति, वा डॉ मंजू तिवारी के द्वारा ब्लड बैंक के सभी स्टाफ का सम्मान किया गया और सभी को सम्मानित किए साथ ही सामाजिक संस्थाएं जो उपस्थित रही।

उनमें से मुख्य रूप से आर्शीवाद ब्लड बैंक, नव दृष्टि फाउंडेशन , राज अड़ातिया, रितेश जैन, रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़, सूरज साहू, मोहित अग्रवाल, डोनेट थोड़ा सा अभिजीत पारख, रूपल गुप्ता , करुणा साहू, गगन फाउंडेशन हरजिंदर सिंह मौजूद रहे।

Related Posts