BREAKING

Uncategorised

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया योगासन और प्राणायाम

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने योगासन और प्राणायाम किया। उन्होंने कहा कि योगासन मनुष्य के जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। योगासन और प्राणायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। कोरोना संक्रमण काल में उन्होंने स्वयं इसका अनुभव प्राप्त किया है। मंत्री श्री साहू ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे योगासन और प्राणायाम करें, स्वस्थ रहें और बीमारियों से दूर रहें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

 

Related Posts