भिलाई इस्पात संयंत्र में आज 01 जून, 2021 को अंजनी कुमार ने संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) का कार्यभार सम्भाल लिया। विदित हो कि इसके पूर्व अंजनी कुमार, बोकारो इस्पात संयंत्र में मुख्य महाप्रबंधक (आयरन) के पद पर अपनी सेवाएँ प्रदान की।
उल्लेखनीय है कि अंजनी कुमार, बीटेक मेटलर्जी में डिग्री हासिल करने के बाद 14 जुलाई, 1990 में मैनेजमेंट ट्रेनीज़ (टेक्नीकल) के रूप में सेल से जुड़े। वे बोकारो इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस शाॅप में अपना कैरियर प्रारंभ करते हुए ब्लास्ट फर्नेस में ही 29 सितम्बर, 2017 को मुख्य महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नत हुए। इस बीच वे उप महाप्रबंधक के पद पर आईएसपी बर्नपुर में भी अपनी सेवाएं दी। 23 फ़रवरी, 2021 को सेल प्रबंधन द्वारा उन्हें बोकारो इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (आयरन) बनाया गया।














