
भिलाई। मोदी आर्मी संगठन के सदस्यों ने दुर्ग शहर के इंदिरा मार्केट में घूमकर प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के कानों के ईलाज करवाने के लिए आम लोगों तथा व्यवपारियों से सहयोग मांगा, ज्ञात हो की हाल ही राजनांदगांव में मीडिया से मुखातिब होते हुए थे, इस दौरान जब मीडिया ने मंत्री अमरजीत भगत से शराब बंदी के बारे में पूछा तो उन्होंने सवाल ही नहीं सुनाई दे रहा है, कहकर चलते बने, इस तरह के बेतुके बयान को लेकर मोदी आर्मी संगठन ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए मार्केट में उनके कानों में शराब बंदी की आवाज जाए इसलिए एक मुहिम चलाया,
क्योंकि शराब बंदी की आवाज हर वर्ग की है चाहे वो महिला हो,युवा हो या बुजुर्ग हो मगर यह आवाज प्रदेश की भूपेश सरकार तक नहीं जा रही है क्योंकि सत्ता में आने के पश्चात कांग्रेस सरकार की सुनने की शक्ति भी कम हो गई, मोदी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी ने कहा यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि आज प्रदेश के मंत्री सीधे तौर पर कह रहे हैं कि उन्हें शराब बंदी की आवाज सुनाई नहीं देती, जबकि सत्ता में आने से पूर्व जनता के बीच जाकर कांग्रेस के नेता कहते थे हम शराब बंदी करेंगे, आज हमने इसी बेतुके बयान को लेकर को अपना विरोध दर्ज कराया है जिसे बाजारों में उपस्थित सभी वर्ग ने एक सुर में कहा शराब बंदी प्रदेश में लागू हो, शराब से आए दिन हत्याएं हो रही है बहुतों को परिवार बिखरने को मजबूर हो गया है मगर प्रदेश की सरकार अंधी होने के साथ साथ गूंगी और बहरी भी हो चुकी है और प्रदेश सरकार के मंत्री अपने शर्मनाक बयानों से आम लोगों के जख्मों को कुरेदने का काम कर रहे हैं। इस दौरान मोदी आर्मी के वरुण जोशी, अनेन्द् ताम्रकार, यश कसार, शुभम यादव, दुर्गेश रामटेके, उमेश शाश्वत, आकाश यादव, इशू यादव, राहुल सैनी, संस्कार, दीपक, शेखर, अक्कू, अमर आदि उपस्थित थे।














