रायपुर – 28 जून 2021/पीआर/आर/127
सिकंदराबाद एवं रक्सौल के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन के द्वारा 05 फेरों के लिये साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा में वृद्धि की जा रही हैं।
यह स्पेशल ट्रेन संख्या 07026 सिकंदराबाद से रक्सौल के लिये प्रति शुक्रवार दिनांक 02, 09, 16,23 एवं 30 जुलाई, 2021 को चलेगी । यह स्पेशल ट्रेन सिकंदराबाद से 23.35 बजे रवाना हो कर अगले दिन 11.55 बजे दुर्ग , 12.35 बजे रायपुर , 14.30 बजे बिलासपुर होते हुए अगले दिन 16.50 बजे रक्सौल पहुँचेगी।
इसी प्रकार यह ट्रेन संख्या 07025 रक्सौल से सिकंदराबाद के लिए प्रति सोमवार दिनांक 05, 12, 19, 26 जुलाई एवं 02 अगस्त 2021 को चलेगी । यह ट्रेन रक्सौल से 03.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.50 बजे बिलासपुर, 06.35 बजे रायपुर,07.30 बजे दुर्ग होते हुए 19.00 बजे सिकंदराबाद पहुँचेगी।इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 02 सामान्य, 10 स्लीपर, 06 एसी-3 एवं 02 एसी-2 सहित, 01 पार्सल कोच सहित कुल 23 कोच रहेगी ।












