
रायपुर। राजधानी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोजाना पेट्रोलिंग कर राजधानी की यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर पेट्रोलिंग कर रहे थे कि देखा एक ट्रक लहराते पचपेड़ी नाका से टाटीबंध की ओर जा रहा है, डीएसपी ने उस गाड़ी की पीछा करना शुरू किया और टाटीबंध में घेराबन्दी कर पकड़ा तब तक गाड़ी तीन चार जगह टकराने से बची और कोई बड़ी दुर्घटना होती तब तक डीएसपी ने गाड़ी को पकड़ लिया। वाहन चालक फूल नशे में फिट था, ढंग से बात भी नही कर पा रहा था। डीएसपी ने वाहन चालक का अल्कोहल टेस्ट करवाया तब वह पता चला कि ड्राइवर 235 एमएल शराब पिया हुआ है।

डीएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सघनता से जांच की तब पता चला कि ड्राइवर बिना लाइसेंस के वाहन चला रहा है। ड्राइवर पर 15000/-₹ का जुर्माना लगाया गया वही गाड़ी के मालिक पर अलग से 5000/-₹ का जुर्माना लगाया गया।
अगर समय रहते डीएसपी ने गाड़ी को नही पकड़ा होता तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई भीषण दुर्घटना हो सकती थी।

अपील: ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब पीकर या नशे की हालात में वाहन ना चलाये, निर्धारित गति पर ही वाहन चलाये, यातायात के नियमो का पालन करें। स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखे। रायपुर यातायात पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।












