BREAKING

Uncategorised

बैंक में रखें सोना को सस्ते में दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली पांच महिला आरोपियान गिरफ्तार

रायपुर। दिनांक 27/06/ 2021 को आवेदिका सरिता कुर्रे पिता घासीराम कुर्रे उम्र 30 वर्ष, साकिन शिवानंद नगर सेक्टर वन खमतराई, रायपुर एवं अन्य आवेदिका के साथ अनावेदिका (1) कुमकुम उर्फ सुनीता साहू (2) पी.अनुसूईया राव (3) पूर्णिमा साहू (4) गीता महानंद (5) प्रतिमा मिश्रा एवं अन्य के द्वारा सस्ते में सोना देने के नाम पर घटना दिनांक 01 मार्च 2019 से आज

दिनांक 27/06/2021 के दरमियान अलग-अलग समय व स्थान में सरिता कुर्रे से 22,70000₹, इंदू सिंह से 2,77,000₹ नरगिस साखरे से 2,50,000₹ अनीता वर्मा से 5,50,000₹ रमा चौहान से 1,70,000₹ एवं अन्य लोगों को बैंक में रखे सोना को सस्ते में दिलाने के नाम पर कुल 35,17,000₹ आवेदिका एवं अन्य से पैसा लेकर सोना नहीं देने और ना ही पैसा वापस किए जाने पर अपराध धारा 420,34 भादवि का पाए जाने से थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 379/2021 धारा 420,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियान के विरुद्ध अपराध धारा का साक्ष्य पाए जाने पर आज दिनांक 28/06/2021 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Related Posts