BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

गांजा तस्करी/बिक्री करते 03 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 60000/-₹ का 10.5 किलो गांजा जप्त

//प्रेस विज्ञप्ति//
गांजा की तस्करी/बिक्री करते 03 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से कुल 10 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त
 03 गांजा तस्कर/बिक्री करने वाले आरोपियों से कुल 10 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया जप्त।
 आरोपी खमतराई, टिकरापारा एवं माना थाना क्षेत्र के है निवासी जो अपने – अपने क्षेत्रों में करते थे गांजा की तस्करी/बिक्री।
 मुखबीर की सूचना पर की गई कार्यवाही।
 सायबर सेल एवं थाना खमतराई की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्यवाही।
 जप्त गांजा की कीमत है लगभग 60,000/-(साठ हजार रूपये)।
 आरोपी कुंदन दीक्षित एवं बाबू सरकार है आदतन आरोपी, जो पूर्व में भी अनेक प्रकरणों में रह चुके है जेल निरूद्ध।
 आरोपी कुंदन दीक्षित के विरूद्ध थाना खमतराई, आरोपी नूर मोहम्मद के विरूद्ध थाना टिकरापारा एवं आरोपी बाबू सरकार के विरूद्ध थाना माना कैम्प में धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्ध।
 नशा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी।

विवरण – दिनांक 14.05.2020 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत गोर्वधन नगर रेलवे पटरी के किनारे एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहा है कि सूचना पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आरिफ एच शेख द्वारा थाना प्रभारी खमतराई को गांजा बिक्री करने वाले व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर थाना खमतराई एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान एक व्यक्ति को मादक पदार्थ बिक्री करते रंगे हाथों पकड़कर पूछताछ किया गया। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम कुंदन दीक्षित निवासी ब्रम्हदेईपारा खमतराई का होना बताया। टीम द्वारा आरोपी के पास रखें प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर प्लास्टिक बोरी में गांजा रखा होना पाया गया कि आरोपी के कब्जे से कुल 02 किलो 500 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 189/20 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। टीम द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी कुंदन दीक्षित द्वारा उक्त गांजा को गोकुल नगर टिकरापारा रायपुर निवासी नूर मोहम्मद से क्रय कर लाना बताया गया, जिस पर टीम द्वारा टिकरापारा निवासी नूर मोहम्मद को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा गांजा को माना कैम्प निवासी बाबू सरकार से क्रय कर लाना बताया गया तथा टीम द्वारा आरोपी नूर मोहम्मद के कब्जे से 04 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी नूर मोहम्मद से पूछताछ के आधार पर टीम द्वारा माना कैम्प निवासी बाबू सरकार को पकड़ा गया एवं उसके कब्जे से भी 04 किलो ग्राम गांजा जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना माना कैम्प में धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से इस व्यवसाय में जुड़े अन्य कारोबारियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है एवं उनकी पतासाजी कर शीघ्र ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। नशा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी

  1. कुंदन दीक्षित पिता जगत नारायण दीक्षित उम्र 40 साल निवासी ब्रम्हदेई पारा खमतराई रायपुर।
  2. नूर मोहम्मद पिता स्व. अब्दुल मुनाद उम्र 34 साल निवासी गोकुल नगर तालाब के पास थाना
    टिकरापारा रायपुर।
  3. बाबू सरकार पिता होरी लाल सरकार उम्र 38 साल निवासी ग्राम बनरसी थाना माना कैम्प
    रायपुर।

Related Posts