BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निगम कमिश्नर डीएस राजपूत ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश

भिलाई 03। शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के कमिश्नर दशरथ सिंह राजपूत ने अपने नियमित वार्ड भ्रमण के शनिवार की सुबह निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कमिश्नर ने नियमित रूप से कचरा उठाने, नालियों की सफाई समय पर करने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से भी सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।

निगम कमिश्नर ने शहरवासियों से निगम का बकाया टैक्स जल्द से जल्द जमा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय पर टैक्स जमा करने से शहर के विकास कार्यों को गति मिलती है और नागरिक सुविधाओं में सुधार संभव होता है।
जिन्होंने अभी तक संपत्ति कर और अन्य निगम टैक्स जमा नहीं किया गया है, जिससे राजस्व पर असर पड़ रहा है। उन्होंने सभी करदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर टैक्स जमा करने का आग्रह किया।

उन्होंने यह भी कहा कि समय पर टैक्स न जमा करने पर नियमानुसार जुर्माना और अन्य कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए नागरिकों को चाहिए कि वे ऑनलाइन या निगम कार्यालय में जाकर जल्द से जल्द अपना टैक्स जमा करें।
नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न माध्यमों से टैक्स भुगतान की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है, ताकि लोग आसानी से अपने दायित्व का निर्वहन कर सके।

Related Posts