BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 2 अप्रैल: मिथुन राशि वालों राजकीय और कानूनी मामलों में आज आपका पक्ष मजबूत रहेगा, पुराने विवाद सुलझ सकते हैं

आज 2 अप्रैल 2026, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। आज पूर्णिमा तिथि सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। चैत्र पूर्णिमा होने के कारण आज स्नान-दान का विशेष महत्व है। आज हस्त, ध्रुव के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन यह मेहनत रंग लाएगी। आपके रुके हुए कामकाज पूरे होंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी जिससे मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। विदेश या दूर रहने वाले किसी मित्र से शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ (Taurus)

आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे व्यस्तता बढ़ेगी। ध्यान रखें कि भावुकता में आकर कोई बड़ा फैसला न लें अन्यथा बाद में उसे बदलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन बाहर के खानपान पर सख्त नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

मिथुन (Gemini)

राजकीय और कानूनी मामलों में आज आपका पक्ष मजबूत रहेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। हालांकि परिवार में कुछ आंतरिक मतभेद उभर सकते हैं, जिससे अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना है। संयम और धैर्य से काम लेना आपके हित में रहेगा।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन राहत भरा है। काफी समय से चल रही उलझनें दूर होंगी। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। घर में किसी अतिथि के आगमन से खुशहाली आएगी। अपनी बात स्पष्टता से कहें, वरना लोग आपको गलत समझ सकते हैं।

सिंह (Leo)

व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम है। नए व्यावसायिक सौदे फाइनल हो सकते हैं। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने की संभावना है जिससे मानसिक शांति मिलेगी। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

कन्या (Virgo)

बेरोजगारों को आज रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। जायदाद या संपत्ति से जुड़े विवादों को आज टालना ही बेहतर है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में महिला वर्ग की सलाह लेना आपके लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

तुला (Libra)

आज आप अपनी सुख-सुविधाओं और शौक पर धन खर्च करेंगे। अगर आप किसी से अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो आज का दिन रिश्तों को मजबूत करने के लिए श्रेष्ठ है। आर्थिक समस्याओं का समाधान आसानी से मिल जाएगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक (Scorpio)

आज आपको अपने निजी कार्यों को सिद्ध करने के लिए किसी की सिफारिश करनी पड़ सकती है। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा और व्यापार में सुधार की स्थिति बनेगी। परोपकार के कार्यों में समय बिताने से आत्मिक सुख प्राप्त होगा।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों को आज अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। अपनों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। शाम का समय मनोरंजन, भ्रमण और आमोद-प्रमोद में बीतने के योग हैं। दिन आनंददायक रहेगा।

मकर (Capricorn)

अटकी हुई योजनाओं में गति आएगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश या दूर स्थान पर जाने का मन बना रहे हैं तो प्रयास तेज करें। हालांकि, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, जिससे दैनिक कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। आर्थिक संतुलन बनाए रखें।

कुम्भ (Aquarius)

विरोधी आज आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उच्च अधिकारियों के संपर्क से आपको लाभ मिलेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए प्रोजेक्ट या कार्य के द्वार खोल सकती है।

मीन (Pisces)

आज कामकाज में कुछ देरी हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मेल-मुलाकात होगी। सलाह दी जाती है कि किसी भी विवादास्पद मामले में पड़ने से बचें।

Related Posts