BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

देश मे लगे आपातकाल के विरोध में आज की तारीख को भिलाई भाजपा ने मनाया काला दिन, संगोष्ठी का किया आयोजन

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज 25 जून 1975 को देश मे लगे आपातकाल के विरोध में आज की तारीख को भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के द्वारा काला दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता एव संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

आज की इस पत्रकार वार्ता में प्रमुख अतिथि एवं वक्ता के रूप में प्रदेश प्रवक्ता एवं जामुल के चुनाव प्रभारी नीलू शर्मा विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय जिला भाजपा अध्यक्ष भिलाई वीरेंद्र साहू उपस्थित थे। आज की प्रेस वार्ता एवं आयोजित संगोष्ठी में नीलू शर्मा ने कहा कि हमे याद रखना होगा कि किस तरह से आपातकाल के दौरान अभिव्यक्ति की आजादी को किस तरह से कुचल दिया गया था। मीडिया पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया था, इमरजेंसी लगाने के तुरंत बाद अखबारों की बिजली काट दी गयी ताकि ज्यादातर अखबार अगले दिन आपातकाल का खबर ना छाप सके।

आपातकाल के दौरान 3801 अखबारों को जप्त किया गया। 327 पत्रकारों को मीसा कानून के तहत जेल में बंद किया गया। प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा आगे अपने वक्तव्य में कहा कि तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तब के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान की धारा 352 के अधीन आपातकाल लगा दिया था।

स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे अलोकतांत्रिक काल था। आपातकाल की घोषणा होते ही स्यंवसेवको और तमाम गैरकांग्रेसी नेताओ की गिरफ्तारी शुरू हो उनपर प्रताड़नाओं का सिलसिला से चल पड़ा उन्होंने आगे कहा कि दशकों से हमे सेक्यूलरिज्म और सोशलिज्म जैसे शब्दों से डराने की कोशिश की जाती है जबकि तथ्य यह है की ये दोनों शब्द आपातकाल से पहले हमारे संविधान का हिस्सा थे ही नही। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं चुनाव प्रभारी जामुल नगर पालिका परिषद नीलू शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय, सुरेद्र पाटनी सह चुनाव प्रभारी जामुल भाजपा भीलाई के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भूषण अग्रवाल रामगोपाल शर्मा कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव राकेश पांडेय जिलामंत्री ईश्वर ठाकुर मंजूषा साहू रामप्यारी वर्मा जिला कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी जी आई टी सेल से संतोष सिंह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा यशवंत ठाकुर प्रताप सिंह हरीश वर्मा टी पी सिंह मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा मंडल महामंत्री अश्वनी यादव मनीष साहू मंडल उपाध्यक्ष जोगेश्वर सोनी दुर्योधन साहू लवली सिंह जितेंद्र ठाकुर देवदत्त शर्मा जामिना महिलवार तिलेश्वर देवांगन राकेश वर्मा टीकम निषाद लक्ष्मण क्षत्री तुलाराम सुभाष पांचाल चुम्मन वर्मा राजेश यादव हेमंत देवांगन आदि शामिल थे।

Related Posts