BREAKING

Uncategorised

पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट का बढा मामला, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियो से इससे सतर्क रहने की अपील की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पड़ोसी राज्यों मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में भी इससे सतर्क रहने कहा है। उन्होंने दोनों राज्यों में इस नए वेरिएंट की मौजूदगी को देखते हुए अंतर्राज्यीय सीमाओं पर आवाजाही पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि वे कोविड-19 एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते हुए पूरी सावधानी और सतर्कता बरतें। मास्क का उपयोग, हैंड-हाइजिन और सामाजिक व शारीरिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करें।

प्रदेश में अभी मिल रहे कोरोना के नए मामलों में डेल्टा प्लस वेरिएंट का पता लगाने एम्स रायपुर और रायपुर मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से एडवांस स्टडी के लिए सैंपल भुवनेश्वर एम्स और अन्य शहरों में भेजे जा रहे हैं। अब तक यहां किसी भी सैंपल में डेल्टा प्लस वेरिएंट नहीं पाया गया है।

Related Posts