BREAKING

Uncategorised

सूरजपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक, कहा- किसी भी क्षेत्र में लापरवाही स्वीकार नहीं

सूरजपुर। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की तथा शासन की महत्वकांक्षी योजना की जानकारी लेकर सभी लंबित प्रकरणों को गंभीरता से कार्य करते हुए समय में निराकरण करने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व अमला को सख्त हिदायत देते हुए कहा की कोई भी लापरवाही कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक कार्य को समय पर पूर्ण करने कहा है।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर, सर्व एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत रोपित किए जा रहे हैं पौधारोपण कार्य के प्रगति की जानकारी ली तथा लक्ष्य अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि आवंटन एवं हाईकोर्ट में लंबित प्रकरण को समय में निराकरण करने कहा। कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 के प्रकरणों की जानकारी ली तथा 7 दिन तक प्रकरण का निराकरण कर संबंधित को पात्रता अनुसार पुलिस विभाग से प्रतिवेदन प्राप्त कर मुआवजा राशि प्रदाय करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोक सेवा केंद्र की जानकारी ली तथा जाति ,निवास ,आय प्रमाण पत्र संबंधित समस्यों का समय पर निराकरण करने कहा है तथा सभी राजस्व के अधिकारी को कार्यों का निपटारा कर ही ऑफिस छोड़ने कहा एवं कार्य में प्रगति लाने कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पंचायत राज अधिनियम के मामले की जानकारी ली तथा पंचायत से संबंधित प्रकरण को भी समय पर निराकरण करने कहा। कलेक्टर ने जिले में लगाए गए कृषक चौपाल शिविर में हो रहे समस्याओं की निराकरण किए जाने की जानकारी ली तथा संबंधित विभाग के सभी प्रकरण त्वरित निराकरण करने कहां है। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन की जानकारी ली तथा वैक्सीनेशन श्त प्रतिशत नगरीय एवं ब्लॉकों में करने कहां है जिससे कोरोना के तीसरी लहर कि संभावना को देखते हुए हम सुरक्षित रह सके।

केनापारा पर्यटन स्थल को रोजगार परक बनाने कलेक्टर ने अधिकारियों की ली बैठक

कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने जिला पंचायत सीईओ राहुल देव की उपस्थिति में केनापारा पर्यटन स्थल में महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं उद्यान विभाग, रेशम विभाग, पशु पालन विभाग, कृषि विभाग, विभाग, वन विभाग, नरेगा एवं एनआरएलएम, महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल विभाग के अधिकारियों की बैठक ली तथा पर्यटन स्थल को शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं प्रदर्शित करने, अधिक से अधिक रोजगार परक एवं आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने विभाग के अधिकारियों को उचित कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने बताया कि केनापारा पर्यटन स्थल को शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं को जोड़ते हुए मल्टी यूटिलिटी के रूप में निश्चित किया जाएगा जोकि पर्यटकों को आकर्षित करेगा एवं रोजगार की उपलब्धता बनी रहेगी।

बैठक में एसडीएम, तहसीलदार, स्वास्थ्य का समूह की महिलाएं एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की तथा रोजगार की निरंतरता एवं उपलब्धता की जानकारी देते हुए दीदीयों के रुचि से अवगत हुए उन्होंने मनरेगा मद से बटेर , मुर्गी , कड़कनाथ पालन करने पशु विभाग के अधिकारी को स्थल का चयन करने कहां तथा महिलाओं की सहभागिता को ज्यादा प्राथमिकता देने कहा उन्होंने मछली विभाग के अधिकारी विभाग की योजना अंतर्गत  योजना बनाने कहां है। कलेक्टर ने उद्यान विभाग को पर्यटन स्थल में मशरूम हॉट बनाने स्थल का चयन करने कहा जिससे रोजगार के साथ पर्यटन को बढ़ाया जा सकता है उन्होंने फूलों की नर्सरी बनाने कहां है जिससे फूलों की बिक्री के साथ पर्यटन स्थल मोहक एवं आकर्षक हो सके। कलेक्टर ने वन विभाग को पर्यटन स्थल की चारों ओर अच्छे किस्म के वृक्षारोपण के लिए निर्देशित किया तथा वन धन योजना के अंतर्गत आने वाले कार्यों को भी शामिल करने कहा है।

उन्होंने कृषि विभाग से मल्टी लेयर कृषि फार्मिंग के विकास के लिये कार्य योजना बनाने कहां है। उन्होंने रेशम विभाग, क्रीड़ा विभाग, क्रेडा विभाग को भी पर्यटन स्थल में शामिल करने कार्य योजना बनाने कहां है। उन्होंने केनापारा पंचायत को मॉडल पंचायत, राशन दुकान, आंगनबाड़ी भवन आदि को मॉडल के रूप में विकसित करने कार्य योजना बनाने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने क्रीडा विभाग से स्विमिंग पूल के लिए स्थल का चयन करने कहां जो कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेफ गेम होगा। उन्होंने मनरेगा एपीओ को पर्यटन स्थल में मुर्गी, बटेर, बकरी, कड़कनाथ का शेड बनाने हेतु उचित कार्य योजना बनाकर इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।

Related Posts