BREAKING

Uncategorised

सरपंच पति को उसका अश्लील विडीओ वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपये की माँग करने वाला फ़रार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। थाना ख़रोरा, अपराध क्रमांक 223/21 धारा 294, 506, 384, 34 भादवि, जून माह के प्रथम सप्ताह में थाना ख़रोरा अंतर्गत ग्राम के सरपंच पति को उसका अश्लील विडीओ वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपयों की माँग करने के मामले में फ़रार पांचवे व अंतिम आरोपी दिनेश उर्फ़ विक्रम वर्मा पिता गैंदराम वर्मा आयु 23 वर्ष निवासी कनकी को गिरफ़्तार करने में ख़रोरा पुलिस को सफलता प्राप्त हुयी है।मामले में संलिप्त चार आरोपियों नीतीश गोंड, छत्रपाल यादव, सोनू उर्फ़ लक्ष्मीनारायण व सचिन गौतम को पूर्व में गिरफ़्तार किया जा चुका है।

Related Posts