BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राज्यसभा सांसद डॉ.सरोज पाण्डेय के जन्मदिन की बधाई देने उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और जनप्रतिनिधियों का जल परिसर में लगा रहा तांता

दुर्ग। मंगलवार 22 जून को राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पांडेय के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थक, शुभचिंतकों पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके दुर्ग स्थित जल परिसर में पहुंचकर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सुश्री पांडेय के जन्मदिन को खास बनाने के लिए समर्थकों ने खास बंदोबस्त किया था। जल परिसर सहित पूरा दुर्ग भिलाई बैनर और होर्डिंग्स में बधाई संदेश से भरा पड़ा था। बधाई देने वालो दुर्ग, भिलाई के अलावा बालोद, बेमेतरा सहित कई जिले से भी उनके समर्थक, भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे।

सुश्री पांडेय सुबह से बधाई देने वालों की भीड़ से घिरे हुए हैं। सोशल मीडिया और फोन पर भी बधाई का सिलसिला चलता रहा। जल परिसर में बधाई देने वालो का तांता लगा रहा।

 

उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत अन्य नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी है। वहीं दया सिंह, वीरेन्द्र साहू, प्रमोद अग्रवाल, रामगोपाल शर्मा, सत्येन्द्र सिंह, अवधेश चौहान, भोला साहू, निर्मल सिंह, पुरुषोत्तम देवांगन, रामानंद मौर्या, सुभाष शर्मा, संतोष सिंह, गोपाल बिस्ट, गौरीशंकर, दिलीप पटेल, अनिल सोनी, निर्भय जैन, गोविंदा सोनी, विजय जयसवाल, राजीव चौबे, रणजीत सिंह, देवेंद्र साहू, लोकेश पांडेय, विनोद शर्मा, बबलू चौबे, मुकेश सिंह, फिरोज फारुखी, भूषण अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रामबृक्ष वर्मा, रवि राव, अमित राजपूत, चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, मंजूषा साहू, कंचन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने जल परिसर में मुलाकात कर बधाई दी।

Related Posts