भिलाई। ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम नाबालिग बच्चों को ढूंढने के ,पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के मद्देनज़र, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव व नगर पुलिस अधीक्षक विश्वाश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में खुर्सीपार क्षेत्र की एक 16 वर्ष की नाबालिग बच्ची जो फरवरी 2021 से गुम थी जिसे सुंदरगढ़ ओड़िसा से खुर्सीपार पुलिस ने बरामद किया है व आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता पाई है। परिजनों के द्वारा दिनांक 14/02/21 को थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि, उनकी नाबालिग लड़की अचानक घर से कंही चली गई है।
थाने में अप क्र 61/21 धारा 363 आईपीसी दर्ज कर गुम हुई लड़की की तलाश जारी किया गया था। लड़की के गुम होने के कुछ दिनों बाद ही परिजनों को फ़ोन कर अज्ञात ब्यक्ति पैसे की मांग किया करता था और वह पुलिस को भी गुमराह करता था। पुलिस के द्वारा लगातार उसको फॉलो किया जा रहा था पर बार बार उसके जगह बदले जाने से, उसके धर पकड़ में दिक्कत आ रही थी। काफी दिनों तक आरोपी के गतिविधि पर नज़र बनाये रखने से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी जिला कटिहार (बिहार) और सुंदरगढ़ (ओड़िसा ) दोनो जगहों पर अधिक रहता है उसी आधार पर खुर्सीपार थाने की एक टीम को कटिहार भेजा गया पर पुनः आरोपी का सुंदरगढ़ में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस फिर सुंदरगढ़ आई, काफी मशक्कत के बाद आरोपी मोहम्मद यासीन पिता मो. शहीद 25 वर्ष निवासी बरलोई जिला कटिहार को सुंदरगढ़ ओड़िसा से गुम लड़की के साथ पकड़ा गया।
आरोपी पेशे से ड्राइवर है लड़की को डराता धमकाता था, अपने साथ घुमाता था और दुष्कर्म करता था, साथ ही लड़की के घर वालो को फोन करवा कर पैसे बुलवाने का प्रयास करता था लेकिन लड़की के परिजन पुलिस के संपर्क में थे इसलिए उसकी यह योजना सफल नही हो पा रही थी। पुलिस ने आरोपी को धारा 363, 366, 376 भादवि 4,6 पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जा रहा है।














