नईदिल्ली (ए)। देश में कोविड-19 टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को देशभर में 80 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया है। यह एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। एक दिन में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन को लेकर बधाई भी दी है। पीएम मोदी ने कहा कि आज टीकाकरण का रिकॉर्ड तोड़ती संख्या उत्साहजनक है। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में टीका हमारा सबसे मजबूत हथियार बना रहेगा।
केंद्र सरकार आज से देश के हर नागरिकों को मुफ्त में टीका उपलब्ध करवा रही है। कुछ दिन पहले खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों के लिए फ्री में वैक्सीनेशन की घोषणा की थी। नई टीकाकरण नीति के ऐलान के बाद केंद्र सरकार ने कंपनियों से 75 फीसदी वैक्सीन खुद रही है जबकि 25 फीसदी टीका प्राइवेट अस्पताल खरीद सकते हैं। नई नीति के अनुसार केंद्र सरकार अब खुद टीका खरीदेगी और फिर राज्यों को सप्लाई करेगी। इससे पहले राज्यों को खुद टीका खरीदने को कहा गया था।
Today’s record-breaking vaccination numbers are gladdening. The vaccine remains our strongest weapon to fight COVID-19. Congratulations to those who got vaccinated and kudos to all the front-line warriors working hard to ensure so many citizens got the vaccine.
Well done India!
— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2021
रिकॉर्ड टीकाकरण पर पीएम मोदी का ट्वीट
रिकॉर्ड टीकाकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा ‘आज की रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण संख्या खुश करने वाली है. कोविड-19 से लड़ने के लिए वैक्सीन हमारा सबसे मजबूत हथियार बनी हुई है. उन सभी को बधाई, जिन्होंने टीका लगवाया और सभी फ्रंटलाइन वॉरियर्स को भी बधाई जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि इतने सारे नागरिकों को टीका मिल सके। वेलडन इंडिया’
राज्यों के पास उपलब्ध है 2.98 करोड़ से अधिक खुराक
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड के टीके की 2.98 करोड़ से अधिक खुराक अभी भी उपलब्ध है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक टीके की 29,35,04,820 खुराक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) को केंद्र के मुफ्त और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से प्रदान की गई है। उसने कहा कि सोमवार की सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इसमें से कुल खपत, बर्बादी सहित, 26,36,26,884 खुराक है।















