BREAKING

Uncategorised

बिलासपुर–इंदौर सहित इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रद्द, नौतनवा-दुर्ग सहित इन ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा

रायपुर- 16 जून, 2021/पीआर/आर/100

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के कटंगी खुर्द-न्यू कटनी सेक्शन के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु इंटरलाकिंग/नान-इंटरलाकिंग का कार्य दिनांक 20 जून से 26 जून, 2021 तक किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
इसके फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैः-

रद्द होने वाली गाडियां:-

(1) दिनांक 21 से 24 जून, 2021 तक बिलासपुर स्टेशन से चलने वाली 08234 बिलासपुर –इंदौर स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी ।
(2) दिनांक 22 से 25 जून, 2021 तक इंदौर स्टेशन से चलने वाली 08233 इंदौर-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी ।
(3) दिनांक 23 जून, 2021 को हबीबगंज स्टेशन से चलने वाली 02157 हबीबगंज–सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी ।
(4)दिनांक 24 जून, 2021 को सांतरागाछी स्टेशन से चलने वाली 02158 सांतरागाछी- हबीबगंज स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी ।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-

(1) 20 जून 2021 को दुर्ग से रवाना होने वाली 08203 दुर्ग-कानपुर स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-काछपुरा-जबलपुर-कटनी होकर चलेगी ।
(2) 21 जून 2021 को कानपुर से रवाना होने वाली 08204 कानपुर-दुर्ग स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-काछपुरा-गोंदिया होकर चलेगी ।
(3) 23 जून 2021 को दुर्ग से रवाना होने वाली 08201 दुर्ग-नौतनवा स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-काछपुरा-जबलपुर-कटनी होकर चलेगी ।
(4) 25 जून 2021 को नौतनवा से रवाना होने वाली 08202 नौतनवा-दुर्ग स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-काछपुरा-गोंदिया होकर चलेगी ।
(5) 17 जून 2021 को वलसाड से रवाना होने वाली 09209 वलसाड-पुरी स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इटारसी-नागपुर-बिलासपुर होकर चलेगी।
(6) 20 जून 2021 को पुरी से रवाना होने वाली 09210 पुरी-वलसाड स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-नागपुर-इटारसी होकर चलेगी। आम यात्रियो की सुविधा के लिये किये जा रहे ऐसे विकास कार्यो के लिए रेल प्रशासन रेल यात्रियों एवं आम जनता से सहयोग की आशा करता है।

Related Posts