BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी बोले- हमें स्ट्रेस से स्ट्रेंथ की ओर ले जाता है योग

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। इस बार योग दिवस की थीम ‘योग फॉर वेलनेस’ है, जो शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योगाभ्यास पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम में आयुष राज्य मंत्री किरन रिजिजू का संबोधन और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के योग प्रदर्शन का सीधा प्रसारण भी शामिल है। भारत की पहल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत 7 साल पहले हुई थी। हालांकि, पिछले साल कोरोना महामारी के कारण इसे टाल दिया गया था। इस बार कार्यक्रम आयोजित हो रहा है लेकिन वर्चुअल। 27 सितंबर 2014 को पीएम मोदी ने ही संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद से ही हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। कोरोना के बीच यह दूसरा योग दिवस है।

जब भारत ने यूनाइटेड नेशंस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि ये योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो। आज इस दिशा में भारत ने यूनाइटेड नेशंस, WHO के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भारत के ऋषियों ने, भारत ने जब भी स्वास्थ्य की बात की है, तो इसका मतलब केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं रहा है। इसीलिए, योग में फ़िज़िकल हेल्थ के साथ साथ मेंटल हेल्थ पर इतना ज़ोर दिया गया है। दुनिया को एम-योगा ऐप की शक्ति मिलने जा रही है। इसमें अलग-अलग भाषाओं में योग से जुड़े वीडियो होंगे।

योग नकारात्मकता से सकारात्मकता का रास्ता। कोई नकारात्मकता हमें तोड़ नहीं सकती। योग हमें स्ट्रेस से स्ट्रेंथ की ओर ले जाता है। कोरोना के बावजूद इस बार की योग दिवस की थीम ‘योग फॉर वेलनेस’ ने करोड़ो लोगों में योग के प्रति उत्साह को और बढ़ाया। मैं आज योग दिवस पर ये कामना करता हूं कि हर देश हर समाज और हर व्यक्ति स्वस्थ हो। सब एकसाथ मिलकर एक दूसरे की ताकत बनें। जब कोरोना के अदृष्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश, साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था। हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में, योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना। लोग इस मुश्किल समय में योग को आसानी से भूल सकते थे लेकिन इसके विपरीत लोगों का इससे प्रेम बढ़ा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी योग दिवस की शुभकामनाएं

US में भारतीय दूतावास ने मनाया योग दिवस, 3000 से ज्यादा लोग शामिल

https://twitter.com/ANI/status/1406764404712960001?s=19

Related Posts