BREAKING

फीचर्डविविध

भारत और जिम्बाबे के बीच सुपर 8 का मुकाबला आज, जिम्बाब्वे उलटफेर करने में माहिर

सुपर-8 के अपने पहले मैच में हार झेलने के बाद टीम इंडिया गुरुवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. हेड-टू-हेड आंकड़ों में भारत का पलड़ा 10-3 से भारी है, लेकिन सिकंदर रजा की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे की टीम उलटफेर करने में माहिर है. नजरें फॉर्म में चल रहे ओपनर ईशान किशन और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर रहेंगी, जो अपनी फिरकी से मैच का पासा पलट सकते हैं…

 

 

चेन्नई (ए)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर है. गुरुवार, 26 फरवरी को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में एक ऐसा मुकाबला होने जा रहा है, जो भारत के लिए करो या मरो की तरह है. भारत और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने होंगी, जहां हार का मतलब टूर्नामेंट से लगभग बाहर होना है. सुपर-8 के ग्रुप-1 में दोनों ही टीमों की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. भारत को दक्षिण अफ्रीका से और जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा. अब सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए टीम इंडिया को न सिर्फ यह मैच जीतना होगा, बल्कि नेट रन-रेट पर भी नजर रखनी होगी।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए गुरुवार का दिन काफी ज्यादा अहम है। इस साल सेमीफाइनल में कौन सी चार टीमें पहुंचेंगी, इसकी तस्वीर काफी हद तक तय हो जाएगी। भारतीय टीम जहां इस दिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उतरेगी, वहीं एक और मैच इससे पहले होगा। इस मैच पर भी टीम इंडिया की नजर रहेगी। दोनों मैच कितने बजे से शुरू होंगे, ये अभी से जान लीजिए, ता​कि आपसे कोई भी मुकाबला छूट ना जाए।

इतिहास गवाह है कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला हमेशा दिलचस्प रहा है. साल 2002 के बाद यह पहली बार है जब भारत अपनी सरजमीं पर जिम्बाब्वे की मेजबानी कर रहा है. दोनों टीमों के बीच अभी तक 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जहां भारत ने 10 मैच जीते हैं वहीं जिम्बाब्वे के खाते में तीन जीत दर्ज हैं. आंकड़ों में भले ही टीम इंडिया का दबदबा दिख रहा हो, लेकिन जिम्बाब्वे की टीम उलटफेर करने में माहिर है. पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने बड़ी टीमों को धूल चटाई है, जिससे सूर्यकुमार यादव की सेना को सावधान रहना होगा।

चेन्नई की पिच आमतौर पर धीमी होती है और स्पिनरों को मदद करती है. भारत के पास कुलदीप, अक्षर और वरुण जैसे विश्व स्तरीय स्पिनर हैं, जो जिम्बाब्वे के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं. हालांकि, भारत को केवल जीत ही नहीं चाहिए, बल्कि यह भी दुआ करनी होगी कि जिम्बाब्वे या वेस्टइंडीज में से कोई एक टीम दक्षिण अफ्रीका को हरा दे, ताकि सेमीफाइनल की राह आसान हो सके।

 

Related Posts