BREAKING

Uncategorised

रायपुर में VVIP और VIP की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और गार्डो की हुई आकस्मिक चेकिंग

रायपुर। दिनांक 19-20.06.2021 की दरम्यानी रात्रि पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर अजय यादव के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक लाइन मणि शंकर चंद्रा के नेतृत्व में अलग – अलग 07 टीमें बनाकर 05 घंटों में ही राजधानी रायपुर में निवासरत महत्वपूर्ण व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में लगे जिला पुलिस बल एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के गार्ड अधि./कर्म. की आकस्मिक चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान श्री चंद्रा के द्वारा गार्ड ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों को समय से ड्यूटी में उपस्थित होने, रात्रि के दौरान ड्îूटी में अत्यधिक सतर्कता बरतने, ड्यिूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करने , दुरुस्त वर्दी धारण करने, मोर्चे में अर्क ऑफ फायर पोजिशन लेने एवं संदिग्ध व्यक्तियो की पहचान रखने की सख्त हिदायत दी गई। उक्त टीम में निरीक्षक रमेश मरकाम, निरीक्षक सुदर्शन ध््राुव, निरीक्षक वीरेंद्र चंद्रा, निरीक्षक प्रेम प्रकाश, निरीक्षक ए के टोप्पो, निरीक्षक दीपेश सैनी एवं उप निरीक्षक लालमन साय शामिल रहे।।

Related Posts