BREAKING

Uncategorised

जीत फाउंडेशन ने बैगा जनजाति के महिलाओं को साड़ी एवं बच्चों को कपड़े, फल, और पढ़ाई सामग्री भेंट की

कवर्धा। शुक्रवार को जीत फ़ाउंडेशन की  चैयरमैन डॉ संगीता शुक्ला ने ज़िला कबीरधाम के धनडबरा ग्राम के बैगा जनजाति के महिलाओं को साड़ी एवं बच्चों को मास्क, कपड़े और फल वितरित किए, बच्चों को पढ़ने के लिए किताब ,कॉपी, पेन, पेंसिल आदि भी वितरित किए गये तथा साथ ही ग्रामवासियों को कोरोना के टीकाकरण के लिए जागरूक भी किया गया।

ज्ञात हो कि जीत फाउंडेशन द्वारा लॉक डाउन में दैनिक मजदूरी कर अपना जीवन यापन करने वाले तथा दूर-दराज के क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचने में समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस पर विचार करते हुए जीत फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के द्वारा कबीरधाम (कवर्धा) जिले के बैगा जनजाति के लोगों को सब्जी, फल एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गई थी और समय समय पर लगातार सहयोग प्रदान की जाती है।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर से बचाव हेतु ज़िला प्रशासन कबीरधाम को जीत फ़ाउंडेशन ने वित्तीय सहायता दी। फाउंडेशन की चैयरमैन डॉ संगीता शुक्ला ने कबीरधाम ज़िले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए बीते दिनों कवर्धा कलेक्टर को 51000/- रुपये का चेक भेंट किया था।

 

Related Posts