रायपुर। सरोना दौरे के दौरान कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने उप स्वास्थ्य केंद्र सरोना कि किया औचक निरीक्षण। इस दौरान केन्द्र बंद पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी को कार्यवाही के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी ने चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ को कारण बताओं नोटिस किया एवं 1 दिन के वेतन काटने का आदेश जारी किया है।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, डीसीपी ट्रैफिक विकास कुमार, एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने किया सरोना डंपिंग यार्ड का निरीक्षण
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने शहर के सरोना स्थित डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही चल रहे कार्याें का जायजा लिया।
















