BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिले दया सिंह, आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर हुई लंबी चर्चा

भिलाई। आज प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय से मुलाकात की। तकरीबन एक घंटे तक दोनों के बीच में लंबी चर्चा हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी भिलाई, रिसाली, चरोदा व जामुल समेत अन्य निकायों के चुनाव के संबंध में दया की चर्चा प्रदेश अध्यक्ष साय से हुई है।

श्री साय ने दया सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाइयां दी। साथ ही संगठन को आगे बढ़ाने के लिए पुरजोर मेहनत करने की शुभकामनाएं दी है। दया ने आश्वास्त किया कि आने वाले दिनों में संगठन को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे। निकाय चुनाव में प्रकोष्ठ की क्या भूमिका होगी? इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। स्लम एरिया में लगातार श्रमिक क्षेत्र के लोगों के लिए कल्याणकारी कार्य कर रहे हैं।

Related Posts