BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

इंजीनियरिंग पार्क रोड पर मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाश करते दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दिनांक 19.02.2026 को थाना पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इंजीनियरिंग पार्क रोड के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विधिवत घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपना नाम हरिशंकर यादव उर्फ जुगनू, उम्र 23 वर्ष एवं रविन्द्र कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, जिला दुर्ग बताया गया। विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 1.90 किलोग्राम गांजा, अनुमानित कीमत ₹95,000/- जप्त किया गया।

मामले में थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 103/2026, धारा 20(ख), 27(क) NDPS Act के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

आरोपी का नाम: 1. हरिशंकर यादव उर्फ जुगनू, उम्र 23 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, दुर्ग, 2. रविन्द्र कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, दुर्ग

जप्त सामग्री: 1.90 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग ₹95,000/-)

Related Posts