BREAKING

Uncategorised

56 प्रशासनिक अधिकारियों का हुआ तबादला, पाटन तहसीलदार अनुभव शर्मा होंगे दुर्ग जिला के नए RTO अधिकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए 56 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है। पाटन तहसीलदार अनुभव शर्मा को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) दुर्ग की जिम्मेदारी सौंपी है।

दुर्ग जिले के नए आरटीओ अधिकारी अनुभव शर्मा वर्ष 2013 बैच के नायाब तहसीलदार है। महासमुंद, रायपुर, अभनपुर आरंग में सेवाएं देने के बाद राज्य सरकार ने इन्हें वर्ष 2018 में पाटन तहसीलदार की जिम्मेदारी दी थी। अब इन्हें मुख्यमंत्री के गृह जिला के आरटीओ अधिकारी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Posts