BREAKING

Uncategorised

शादी का प्रलोभन देकर होटल ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आशीष पाण्डेय निवासी सरकण्डा जिला बिलासपुर ने प्रार्थिया को शादी करने का प्रलोभन देकर रायपुर के होटल में लाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया तथा आशीष पाण्डेय ने प्रार्थिया के साथ शादी करने से मना कर दिया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 99/21 धारा 376(2)(एन) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर आरोपी आशीष पाण्डेय को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- आशीष पाण्डेय पिता राधे गोविंद पाण्डेय उम्र 28 साल निवासी एकता कालोनी अशोक नगर मकान नंबर 255 थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

Related Posts