टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के लिए सभी आठ टीमें तय हो गई हैं और 12 टीमों का सफर शुरुआती दौर में ही थम गया है। आइए जानते हैं अगले दौर में किस टीम का किन-किन टीमों से सामना होगा…
नईदिल्ली (ए)। टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप चरण अब अपने अंतिम दौर में है, लेकिन इससे पहले ही सुपर आठ की सभी आठ टीमें तय हो गई हैं। सात टीमों पहले ही क्वालिफाई कर चुकी थीं, लेकिन अब नामीबिया को हराकर पाकिस्तान भी अगले दौर में पहुंचने में सफल रहा है। 21 फरवरी से सुपर आठ दौर के मुकाबले शुरू होंगे और शीर्ष आठ टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।
ग्रुप ए की बात करें तो इस ग्रुप से भारत और पाकिस्तान ने अगले दौर के लिए क्वालिफाई किया है। भारत ने अपने शुरुआती तीन मैच जीते, जबकि पाकिस्तान चार में से तीन जीत और एक हार के साथ छह अंक लेने में सफल रही। वहीं, अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया का सफर शुरुआती दौर में ही थम गया। नामीबिया ने अपने चारों मैच गंवाए।
| टीम | मैच | जीते | हारे | अंक | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|
| भारत (Q) | 3 | 3 | 0 | 6 | +3.050 |
| पाकिस्तान (Q) | 4 | 3 | 1 | 6 | +0.976 |
| अमेरिका (E) | 4 | 2 | 2 | 4 | +0.788 |
| नीदरलैंड (E) | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.352 |
| नामीबिया (E) | 4 | 0 | 4 | 0 |
मौजूदा टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर ग्रुप बी में हुआ। इस ग्रुप से श्रीलंका और जिम्बाब्वे सुपर आठ में पहुंचे, जबकि आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और ओमान ग्रुप चरण से ही बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलिया का शुरुआती दौर से ही बाहर होना सबसे हैरानी भरा रहा।
















