BREAKING

फीचर्डविविध

भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराया: शुभम दुबे ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया, हार्दिक पांड्या को छोड़ा पीछे

भारत ने नीदरलैंड के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए हैं। उनके लिए शिवम दुबे ने सर्वाधिक 66 रनों की पारी खेली। नीदरलैंड के लिए लोगन वान बीक ने तीन विकेट लिए जबकि आर्यन दत्त को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा काइल क्लेन ने एक विकेट अपने नाम लिया…

 

अहमदाबाद (ए)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ग्रुप-ए स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स की टीम के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में नीदरलैंड की टीम रन 176 ही बना सकी और भारत 17 रन से जीत दर्ज कर लिया। शिवम को उनके ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए जबकि शिवम दुबे ने दो सफलताएं अपने नाम कीं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।

भारतीय टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें उनके बल्ले से 31 गेंदों में 66 रनों की पारी देखने को मिली। शिवम दुबे अपनी इस पारी के दम पर एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम करने में कामयाब रहे, जिसमें उन्होंने साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को ही पीछे छोड़ दिया।

नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में शिवम दुबे जब बल्लेबाजी करने उतरे तो उस समय तक टीम इंडिया ने 69 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दुबे ने शुरू में थोड़ा समय लिया और उसके बाद बड़े-बड़े शॉट खेले। इस मैच में दुबे ने अपना अर्धशतक सिर्फ 25 गेंदों में ही पूरा कर लिया।

वहीं उन्होंने जैसे ही अपनी पारी में 63 रनों का स्कोर पार किया उसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की तरफ से नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा निजी रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। दुबे ने इस मामले में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा जिनके नाम पहले ये रिकॉर्ड था। हार्दिक ने साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ हुए मुकाबले में 63 रनों की पारी खेली थी।

टी20 वर्ल्ड कप में नंबर-5 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा निजी रनों की पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • शिवम दुबे – 66 रन (बनाम नीदरलैंड्स, साल 2026)
  • हार्दिक पांड्या – 63 रन (बनाम इंग्लैंड, साल 2022)
  • युवराज सिंह – 58 रन (बनाम इंग्लैंड, साल 2007)
  • हार्दिक पांड्या – 52 रन (बनाम नामीबिया, साल 2026)
  • अक्षर पटेल – 47 रन (बनाम साउथ अफ्रीका, साल 2024)

शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक बल्ले से अपनी भूमिका को काफी बेहतर तरीके से निभाया है, जिसमें उन्होंने फिनिशर से लेकर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हर जगह पर खुद को साबित किया है। दुबे ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 4 मैचों में खेलते हुए 29 के औसत से कुल 116 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतकीय पारी भी शामिल है और उनका स्ट्राइक रेट 178.46 का रहा है। वहीं इसके अलावा उनके बल्ले से 8 चौके और 8 छक्के भी देखने को मिले हैं।

Related Posts