गेंदबाजी के मोर्चे पर भारत के पास सुपर आठ से पहले कुछ गेंदबाजों को आराम देने का विकल्प है, जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं। कोलंबो में अतिरिक्त स्पिन विकल्प के रूप में अर्शदीप सिंह के स्थान पर कुलदीप यादव को चुनने के बाद उम्मीद है कि भारत फिर से दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के संयोजन पर वापस लौटेगा…
अहमदाबाद (ए)। लगातार तीन मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर मौजूद भारतीय टीम का सामना अब आज बुधवार 18 फरवरी को नीदरलैंड से होगा। भारत पहले ही सुपर आठ में जगह बना चुका है, इसलिए उसके पास अगले दौर से पहले अपनी कमियों में सुधार लाने का यह अच्छा अवसर होगा। पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेले गए पिछले मैच में टीम ने तीन स्पिनरों को प्लेइंग-11 में मौका दिया था, लेकिन अब मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है। ऐसे में टीम फिर से दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है।















