BREAKING

Uncategorised

पावर ब्लॉक और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के फलस्वरूप इन गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित, यात्रा करने से पहले चेक करे यह सूची

उतर रेलवे के अंबाला रेल मंडल के पीलखनी एवं सानेहवाल रेलवे स्टेशनों के बीच सरहिंद रेलवे स्टेशन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

रायपुर – 18 जून, 2021/पीआर/आर/107: उतर रेलवे के अंबाला रेल मंडल के अंतर्गत पीलखानी एवं सानेहवाल रेलवे स्टेशनों के बीच सरहिंद रेल्वे स्टेशन में ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का कार्य किया जाएगा। यह कार्य दिनांक 26 जून से 30 जून, 2021 तक (अर्थात 05 दिनों तक) ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना का कार्य किया जा रहा है। इसके फलस्वरूप नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
जिसका विवरण इस प्रकार है-
• दिनांक 27 जून, 2021 को अमृतसर जंक्शन के स्थान पर हज़रत निज़ामुद्दीन से चलेगी 08238 अमृतसर जंक्शन – कोरबा स्पेशल यह गाड़ी अमृतसर एवं हज़रत निज़ामुद्दीन के बीच रद्द रहेगी।
• दिनांक 25 जून, 2021 को कोरबा से चलने वाली 08238 कोरबा-अमृतसर जंक्शन स्पेशल हज़रत निज़ामुद्दीन में समाप्त होगी, यह गाड़ी हज़रत निज़ामुद्दीन एवं अमृतसर के बीच रद्द रहेगी।
• दिनांक 25 जून, 2021 को अमृतसर जंक्शन से चलने वाली 08238 अमृतसर जंक्शन – कोरबा स्पेशल का सरहिंद स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं रहेगा।

पूर्व रेलवे के मालदा टाउन रेल मंडल के तिलडंगा- बोनीडंगा सेक्शन में पावर ब्लॉक लेकर कुछ कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा

रायपुर – 18 जून, 2021/पीआर/आर/106: पूर्व रेलवे के मालदा टाउन रेल मंडल के तिलडंगा- बोनीडंगा सेक्शन में पावर ब्लॉक लेकर कुछ कार्य किया जाएगा। यह कार्य दिनांक 20 जून, 2021 को 11.00 से 18.30 बजे तक कार्य किया जा रहा है । इसके फलस्वरूप कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से रवाना किया जा रहा है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे होकर चलने वाली 02256 कामाख्या-कुर्ला स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग से रवाना किया जाएगा ।
जिसका विवरण इस प्रकार है-
• दिनांक 19 जून, 2021 को कामाख्या से चलने वाली 02256 कामाख्या-कुर्ला स्पेशल परिवर्तित मार्ग नई फरक्का, अजीमगंज, कटवा, बंदेल, हावड़ा एवं खड़गपुर रेल्वे स्टेशनो से होकर चलेगी । रेल् यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा इसी गाड़ी का ठहराव अजीमगंज, कटवा, बंदेल एवं हावड़ा रेल्वे स्टेशनो में दिया जाएगा ।

Related Posts