BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने उरला इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं उद्यमियों की ली बैठक

रायपुर। दिनांक 16.02.2026 को पुलिस उपायुकत (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के दिशा-निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा एवं थाना प्रभारी उरला रोहित मालेकर द्वारा संवाद से समाधान कार्यक्रम के तहत उरला एसोसिएशन हॉल में उरला इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई।

उक्त बैठक में थाना उरला क्षेत्र के इंडस्ट्रीयल एरिया के समस्त उद्योग प्रतिनिधी एवं उरला इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में लागू कमिश्नरेट प्रणाली के संबंध में जानकारी प्रदाय करते हुए औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना रहा।

पुलिस उपायुक्त द्वारा निम्न बिन्दओं पर बैठक ली गई

कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस व्यवस्था एवं अधिकारों की जानकारी दी गई, फैक्ट्रियों में कार्यरत बाहरी मजदूरों एवं कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराया जाये, फैक्ट्री अधिनियम एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए, सभी औद्योगिक इकाइयों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर न्यूनतम 30 दिन का फुटेज सुरक्षित रखा जाये, किसी भी आपराधिक/संदिग्ध घटना की तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया, नाबालिगों को कार्य पर न रखने एवं श्रम कानून का पालन करना, प्री एवं पोस्ट डिजास्टर मैनेजमेंट, पर्यावरण के सुरक्षा मानकों का पालन किया जावे, आउट साइड कंपनियों के आसपास चोरी, लूट जैसी घटनाओं को रोकने,रोड साइड लाइटिंग की व्यवस्था की जाये, समय-समय पर आवश्यक रूप से इमरजेंसी ड्रिल कराया जावे।

संवाद से समाधान कार्यक्रम पश्चात् उद्योगपतियों द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करना का आश्वासन देते हुए इस संबंध में पुलिस को धन्यवाद प्रेषित किया गया।

Related Posts