BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस पुनः शुरू की ई-चालानी कार्यवाही, एएसपी ट्रैफिक की अपील- बिना हेलमेट और मास्क पहने ना चलाये वाहन

भिलाई। लॉकडाउन खत्म होते हैं दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने ई-चालान की कार्रवाई शुरू कर दी है, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से नजर रख रही है। करीब 11 चौक-चौराहों पर ऐसी व्यवस्था पुनः लागू कर दी गई है। अब तक नियम तोड़ने वाले 886 वाहन चालकों को ई-चालान भेजा जा चुका है। इसमें सबसे ज्यादा बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले 528 लोग शामिल हैं। हाइवे पर फ्लाई ओवर के काम चलने के कारण सीसीटीवी 11 कैमरे को बंद कर दिए गए थे। जिसे अब पुनः चालू कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार एक माह में अब तक बिना मास्क पहने वाहन चलाने वाले 265 लोगो को तथा तीन सवारी वाले 93 वाहन चालकों को ई-चालान भेजा गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कविलाश टंडन ने लोगो से अपील की है कि बिना हेलमेट, मास्क पहने गाड़ी ना चलाये, चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग, ब्लैक फ़िल्म ना लगाए और निर्धारित स्पीड पर ही वाहन चलाये और शराब का सेवन कर गाड़ी ना चलाये। अभी दुर्ग जिला में चार-चार फ्लाई ओवर निर्माणाधीन है, जिसके कारण थोड़ा दिक्कत हो रही है फिर ट्रैफिक पुलिस यातायात सुगम बनाने में पूरा प्रयास कर रही है। यातायात के नियमों का पूर्णतः पालन करें।

Related Posts