भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय के आदेश पर भिलाई जिला संयोजक चन्द्रिका यादव, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दया सिंह, ख़ुर्शीपार मण्डल अध्यक्ष रामब्रिज वर्मा के नेतृत्व में वार्ड 51 वीर शहीद नारायण सिंह वार्ड के अटल आवास कालोनी, चन्द्रमा चौक कालोनी में प्रदेश कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ में उग्र प्रदर्शन किया गया। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दया सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने राज्य में पूर्ण रूप से शराब बंदी का वादा गंगाजल की सौगन्ध खाते हुए विधानसभा चुनाव में किया था जो कि आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार का पैसा उगाही का स्रोत बना हुआ है।
झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चन्द्रिका यादव ने बताया कि वर्तमान भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार में कालाबाजारी कमीशन खोरी खुलेआम पनप रहा है जिसपर अंकुश लगाया जाना बेहद जरूरी है। ख़ुर्शीपार मण्डल अध्यक्ष रामब्रिज वर्मा ने उग्र रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी भिलाई ख़ुर्शीपार की जनता वंचित होते जा रही हैं।
उग्र प्रदर्शन के कार्यक्रम में ख़ुर्शीपार मण्डल उपाध्यक्ष संजय यादव, तीरथ देवांगन, मुकेश सिंह, विनोद शर्मा, सुरेन्द्र दुबे, अनिल कुमार सिंह, सीमांचल बेहरा, अश्वाने सिंह परिहार, हेमन्त बेहरा, रविन्द्र लंका महिला मोर्चा निशा हरपाल मीरा शर्मा, जय हरपाल, सुभाष जगत पुष्प सिंह, दिनेश विश्वकर्मा, जितेंद्र जंघेल, सुशील बढियाक, अशोक जंघेल, डोरेलाल जंघेल, कृष्णा बरोडा तथा ख़ुर्शीपार मण्डल के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उक्त जानकारी
भारतीय जनता पार्टी ख़ुर्शीपार मण्डल मिडिया प्रभारी बबलू चौबे ने दी।














