BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी का दोहरा शतक, तारिक रहमान बनेंगे पीएम

बांग्लादेश में कल 13वें संसदीय चुनाव के लिए 299 सीटों पर मतदान कराए गए। आज नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। जारी परिणामों में बीएनपी को पूर्ण बहुमत मिला है। प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के करीब डेढ़ साल बाद पहली बार आम चुनाव कराए गए हैं। मुख्य मुकाबला बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच है। अवामी लीग चुनाव से बाहर है…

 

नईदिल्ली (ए)। बांग्लादेश के आम चुनाव में बीएनपी ने बड़ी बढ़त बनाते हुए दोहरा शतक पार कर लिया है। जमुना टीवी के अनुसार बीएनपी को अब तक 211 सीटें मिली हैं, जबकि जमात-ए-इस्लामी गठबंधन करीब 70 सीटों पर है। यह बीएनपी की निर्णायक जीत मानी जा रही है।

बांग्लादेशी मीडिया ढाका ट्रिब्यून के अनुसार मतगणना में बीएनपी ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है और अब तक 151 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। शुरुआती रुझान बताते हैं कि जमात-ए-इस्लामी 43 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर रही है।

जबकि इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश को एक सीट और अन्य दलों को अबतक चार सीटें मिली हैं। इन रुझानों से संकेत मिल रहा है कि बीएनपी गठबंधन मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है। ऐसे में तारिक रहमान की ताजपोशी पक्की मानी जा रही है।

बांग्लादेश चुनाव परिणाम 2026 के ताजा रुझानों और सामने आए नतीजों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी को बहुमत हासिल होता दिख रहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बांग्लादेशी मीडिया के हवाले से दावा किया है कि बीएनपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि कट्टरपंथी दलों को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका।

Related Posts