दुर्ग। इंदिरा मार्केट सब्जी बाजार में जनहित का सबसे महत्वपूर्ण कार्य यूनिशेड निर्माण कार्य अभी प्रारंभिक अवस्था में हैं। जिसका सही तरीके से निगरानी, तकनीकी मार्गदर्शन आवश्यक है। जिसके लिए आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा संभागीय अभियंताओं के साथ निगम अधिकारियों की टीम का गठन किया है।
66.50 लाख की लागत से किया जा रहा यूनिशेड का निर्माण-
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा नगर पालिक निगम दुर्ग के इंदिरा मार्केट सब्जी बाजार में यूनिशेड निर्माण के लिए 66.50 लात्र की स्वीकृति प्रदान की है। जिसका आयुक्त द्वारा गठित टीम तीन स्तर पर निगरानी कर रिर्पोट प्रस्तुत करेंगें। जिसमें प्रारंभिक, मध्य, और अंतिम जांच कर समयावधि के भीतर यथा स्थिति जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगें। इंदिरा मार्केट सब्जी बाजार में यूनिशेड निर्माण कार्य का आर.के. साहू अधीक्षक अभियंता कार्यालय संयुक्त संचालक दुर्ग, प्रमोद दुबे, कार्यपालन अभियंता कार्यालय संयुक्त संचालक दुर्ग, तथा आर0के0 पाण्डेय प्र0 कार्यपालन अभियंता नगर पालिक निगम दुर्ग, और जितेन्द्र समैया, सहायक अभियंता नगर पालिक निगम दुर्ग को जिम्मेदारी दी गई है।














