BREAKING

Uncategorised

जेसीआई रायपुर वामांजली ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन, 30 लोगो ने किया रक्तदान

रायपुर। जेसीआई रायपुर वामांजलि द्वारा रक्तदान दिवस के उपलक्ष में आशीर्वाद ब्लड बैंक लोधी पारा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान दिया। पी आर ओ जेसी एचजीएफ सविता गुप्ता ने बताया मुख्य रूप से प्रेसिडेंट जेसी संगीता अनल के साथ जेसी अनीता अग्रवाल, जेसी सुषमा बंजारी व अन्य लोगो ने भी रक्तदान देकर लोगो को जागरूक किया इसके साथ ही आशीर्वाद ब्लड बैंक की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

इस नेक और पुनीत कार्य के लिए पूरी टीम के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा लोगों को यह जानकारी दी कि रक्त का दान शरीर के लिए लाभदायक है और कई बीमारियों से बचाता है इसलिए हमें रक्तदान बिना किसी डर के देना चाहिए इस जागरूकता अभियान की सराहना सभी जगह की जा रही है वहां मुख्य् रूप से टीम के साथ जेसी तनु एवं जेसी लीला भी उपस्थित थे।

Related Posts