तिरुनेल्वेली-बिलासपुर-तिरुनेल्वेली के मध्य चल रही सुपरफास्ट साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार
रायपुर- 15 जून, 2021/पीआर/आर/97: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा हेतु तिरुनेल्वेली-बिलासपुर-तिरुनेल्ली के मध्य 29 जून, 2021 तक चल रही सुपरफास्ट साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन में 09 नवम्बर, 2021 तक विस्तार किया जा रहा है । अब गाड़ी संख्या 06070 तिरुनेल्वेली-बिलासपुर प्रत्येक रविवार को दिनांक 04 जुलाई, 2021 से 07 नवम्बर, 2021 तक तथा गाड़ी संख्या 06069 बिलासपुर-तिरुनेल्वेली प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 06 जुलाई, 2021 से 09 नवम्बर,2021 तक चलेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में 02 पावर कार, 06 सामान्य, 03 एसी-III, 01 एसी-II, 10 स्लीपर कोच सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा।
हापा एवं बिलासपुर के मध्य साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन की सुविधा
रायपुर – 15 जून, 2021/पीआर/आर/98: कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए पूर्व में अनेक गाड़ियो का परिचालन रद्द किया गया था, जिसमे हापा एवं बिलासपुर के मध्य चल रही 09239 /09240 हापा-बिलासपुर-हापा सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन को दिनांक 10 मई, 2021 से रद्द की गयी थी।
रेल यात्रियों की सुविधाओ एवं मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा बिलासपुर एवं हापा के मध्य रद्द की गयी 09239 /09240 हापा-बिलासपुर-हापा सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन को फिर से चलाई जा रही है । यह स्पेशल ट्रेन हापा से (प्रत्येक शनिवार) को 09239 हापा-बिलासपुर सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन दिनांक 26 जून, 2021 से एवं विपरीत दिशा में भी बिलासपुर से (प्रत्येक सोमवार) को 09240 बिलासपुर-हापा सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन दिनांक 28 जून, 2021 से आगामी आदेश तक चलाई जाएगी।











