भिलाई। भारतीय जनता पार्टी कैम्प मंडल द्वारा कैम्प मंडल के विभिन्न शक्ति केन्द्रों शारदा पारा, वीर शिवाजी नगर, रविदास नगर, संतोषीपारा, श्याम नगर, सूंदर नगर, प्रगति नगर, प्रेम नगर, शास्त्री नगर इत्यादि शक्तिकेन्द्रों पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ चलाये जा रहे दमनकारी नीतियों बेरोजगारी, भष्टाचार, शराबंदी के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन किया गया एवम नारेबाजी की गई।
जिसमे मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, महामंत्री विकाश भगत, सोहनलाल देवांगन, उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, लतेल यादव, बैजनाथ झा, गोविंद सोनी, भोला साहू, अभिषेक मिश्रा, विनोद चेलक, शान्ता बाई जंघेल, इंदु कौर, लक्ष्मी साहू, रमेश चौधरी, राज सोनी, नितिन सिंह, करण कोलते, जटा शंकर राम, अजय कोलते, नाशिर भाई, अंजू साव,गायत्री साहू,संगीता साव,लक्ष्मी साव,बृजेश जायसवाल, धर्मेंद्र दीवाकर सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।














