टी20 विश्व कप की शुरुआत होने में अब पांच दिन का समय शेष रह गया है, लेकिन पाकिस्तान अपनी ओछी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। अब भारतीय टीम ने भी पाकिस्तान को सबक सिखाने की ठान ली है…
नईदिल्ली (ए)। पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। इसके बावजूद भारतीय टीम इस मैच के लिए श्रीलंका जाएगी। भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप में एक ही ग्रुप में शामिल हैं और दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, भारतीय टीम आईसीसी प्रोटोकॉल का पालन करेगी जिस कारण वह मैच के लिए कोलंबो जाएगी। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इस बात का इंतजार करेगी कि मैच रेफरी इस मुकाबले को रद्द करने की घोषणा करें।
भारतीय टीम इस मैच से जुड़े हर जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करेगी। भारतीय टीम तय कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास करेगी और मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी। इतना ही नहीं टीम कोलंबो के स्टेडियम भी जाएगी। भारतीय टीम श्रीलंका जाएगी और आईसीसी प्रोटोकॉल का पालन करेगी। टीम तय कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास और प्रेस कॉन्फ्रेंस की करेगी। वहीं, टीम समय से स्टेडियम पहुंचेगी और मैच रेफरी के मुकाबले को रद्द करने के फैसले का इंतजार करेगी।
















